भादरा में महाशिवरात्रि महोत्सव 8 फरवरी से, देशभर से जुटेंगे लाखों श्रद्धालु व साधु-संत - 1 News

Latest

रविवार, 22 जनवरी 2023

भादरा में महाशिवरात्रि महोत्सव 8 फरवरी से, देशभर से जुटेंगे लाखों श्रद्धालु व साधु-संत


  • - त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज के सानिध्य में होगी भागवत कथा  


जयपुर
। अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ व स्वामी करपात्री फांउडेशन के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव श्री प्रबल जी महाराज की कुटिया, भादरा, जिला-हनुमानगढ में भारतीय संस्कृति के संवर्धन व गौ सेवार्थ होगा। इसके तहत 8 फरवरी, बुधवार से 18 फरवरी, शनिवार तक अनेक कार्यक्रम होंगे। 8 फरवरी, बुधवार से 10 फरवरी, शुक्रवार तक श्री शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इसके बाद 11 फरवरी, शनिवार से 17 फरवरी, शुक्रवार तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। युवा तपस्वी संत परम पूज्य डॉ. गुण प्रकाश चैतन्य जी महाराज की अध्यक्षता में परम श्रद्धेय समर्थश्री त्रयम्बकेश्वर चैतन्य जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा का रसपान रोजाना दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक होगा। साथ ही भागवत कथा से पहले रोजाना सुबह 8 बजे से 12 बजे तक व अपरान्ह 2 बजे से शाम 6 बजे तक 100 कुंडीय श्री पंचदेव महायज्ञ भी होगा। श्रीमद भागवत कथा के अंत में रोजाना सांय 6 बजे काशी की दिव्य आरती होगी। 18 फरवरी, शनिवार को सांय 7 बजे से सवा लाख पार्थिवेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक होगा। 19 फरवरी, रविवार को सुबह से ही अखंड भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस पूरे आयोजन में देशभर से साधु-संत व लाखों श्रद्धालु शिरकत करेंगे। इसके लिए भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें