फैशन डिज़ाइनर हिम्मत सिंह ने खादी का नया अवतार पेश किया जम्बूरी 2023 में - 1 News

Latest

रविवार, 8 जनवरी 2023

फैशन डिज़ाइनर हिम्मत सिंह ने खादी का नया अवतार पेश किया जम्बूरी 2023 में

खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा 'जम्बूरी 2023' खादी प्रदर्शन 10 जनवरी तक - युवा नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो के दौरान पहनी खादी नेहरू जैकेट
जयपुर, 7 जनवरी। खादी में एक्सपेरिमेंटल डिज़ाइन्स के बीच बंदगला, शेरवानी, कुर्ता-पजामा, इंडो वेस्टर्न-वेस्टर्न और डिज़ाइनर हैवी साड़ी प्रदर्शित हुई।कुछ यहीं नजारा है खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा 'जम्बूरी 2023' खादी प्रदर्शन का, जहां प्रदर्शनी के अंतर्गत खादी का विशेष कलेक्शन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान खादी में सिल्क खादी पट्टू, बाड़मेर वूलेन खादी, बीकानेर कॉटन खादी, राजीव शॉल व अन्य खादी के बुनकरों द्वारा बनाए खादी गारमेंट्स शोकेस हुए। खादी की ओर युवाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से अलग रंगो का समावेश और मॉडर्न डिज़ाइन्स के साथ शेरवानी, साड़ियां, वेस्टर्न गारमेंट्स पर खास कलाकारी का नमूना पेश किया। 'जम्बूरी 2023' के अंतर्गत 36,000 स्काउट गाइड्स के बच्चे और राजस्थान से कई बड़े नाम इस इवेंट से जुड़े है जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्रा सहित कई गणमान्यों ने अपनी उपस्थिति से बुनकरों को प्रोत्साहित किया। ब्रांड अम्बेसडर खादी व फैशन डिज़ाइनर हिम्मत सिंह ने बताया की खादी अब राजस्थान की नई पीड़ी के लिए जिस तरहे के प्रयास कर रहा है वह स्वदेशी की और एक नई पहल है। युवा स्वदेशी खादी को इस रूप में देख कर काफी प्रोत्साहित है। हम खादी को फैशन के साथ जोड़ते हुए महानायक अमिताभ बच्चन, सिंगर मीका सिंह, एक्टर कपिल शर्मा सहित हाल ही में युवा नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान हिम्मत सिंह द्वारा डिज़ाइन की गई खादी की नेहरू जैकेट पहनी और प्रोडक्ट साफा पहना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें