कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा में झोटवाड़ा में उमड़ी हजारों की भीड़ - 1 News

Latest

रविवार, 8 जनवरी 2023

कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा में झोटवाड़ा में उमड़ी हजारों की भीड़


जयपुर।  झोटवाड़ा विधानसभा में राजस्थान कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के विरुद्ध जन आक्रोश महासभा का समापन कालवाड़ मंडल में हुआ।

  मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री  राजपाल सिंह शेखावत, सांसद सुमेधानंद, प्रभारी अविनाश जोशी, गजेंद्र सिंह  खीवसर, प्रदेश महामंत्री भजन लाल, मंत्री श्रवण बगडी, मोजूद रहे राजपाल सिंह जी का सिरसी रोड से लेकर कालवाड रोड होते हुए सभा स्थल तक जगह जगह स्वागत हुआ रावण गेट, गोविंद पुरा, 9 दुकान, वार्ड 48, हाथोज स्टेंड, किशोरपुरा मोड, हजारों की संख्या में अपार जनसमर्थन मिला।

शक्ति सिंह मानपुरा बताया कि राजपाल सिंह जी शेखावत करीब 400 गाडिय़ों के काफिले और हजारों संख्या में कार्यकर्ता के साथ पहुचें। सभा स्थल पर शेखावत ने  झोटवाड़ा विधानसभा मे जल स्वावलंब अभियान मिशन की बात दोहराई तो अपार प्यार प्रेम स्नेह आशीर्वाद जनसमर्थन मिला। 

राजपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज में गरीबो से लुटपाट कर गुमराह किया। युवाओं को बेरोजगार भत्ता, किसानों का कर्जा माफ करने का झुठा आश्वासन, महिलाओं के साथ अत्याचार, बलात्कार और गुंडाराज फैला रखा है कांग्रेस ने। सभा ने सभी मंडलों के अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता पार्षद उपस्थित रहे। हजारो की तादाद में जनता ने विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के खिलाफ जगह जगह सडको पर जाम लग गया, जनता के मुह पर एक ही नाम के जयकारे लग रहे थे राजपाल सिंह शेखावत जिंदाबाद जिंदाबाद झोटवाड़ा का एक ही लाल राजपाल राजपाल।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें