महापौर सौम्या गुर्जर ने बुजुर्ग नाथूलाल के घर पहुंचकर पट्टा सौंपा - 1 News

Latest

गुरुवार, 2 जून 2022

महापौर सौम्या गुर्जर ने बुजुर्ग नाथूलाल के घर पहुंचकर पट्टा सौंपा

 


जयपुर। ग्रेटर नगर निगम द्वारा बुधवार को नगर निगम आपके द्वार अभियान शुरू किया गया। पहले दिन अभियान के तहत विद्याधर नगर जोन के वार्ड 24 में महापौर सौम्या गुर्जर ने 10 आवेदकों को पट्टे बांटे । इसके अलावा मौके पर 30 समस्याओं को निस्तारण किया गया। 

खास बात है कि महापौर ने मुरलीपुरा जोन के 72 वर्षीय बुर्जुग नाथूलाल सैनी को उनके घर जाकर पट्टा प्रदान किया। पट्टा पाकर बुजुर्ग के चहेरे पर मुस्काहट आ गई। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम आपके द्वार अभियान के उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का निदान जनता के द्वार पर जाकर ही किया जाएगा। 

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत लग रहे शिविरों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कर पट्टा वितरण के साथ ही जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा। इसके साथ ही जनता से सुझाव भी मांगे जाएंगे और नगर निगम प्रशासन की जबावदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान के तहत प्रतिदिन सम्बन्धित वार्ड क्षेत्र में 7 से 9 बजे तक आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। हालांकि अभियान को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की हैं। विद्याधर नगर निवासी आरएस शर्मा ने चार दिन पहले रोड लाइट चालू नहीं होने की शिकायत की थी। जो अब तक दूर नहीं हुई हैं। इसके अलावा शर्मा ने निगम आपके द्वार अभियान में भी शिकायत की मगर समस्या दूर नहीं हुई। उनका आरोप है कि अभियान केवल दिखावा हैं। समय पर समस्याओं को निस्तारण हो तो अभियान की जरूरत ही क्या हैं। महापौर और निगम अधिकारी अपनी छवि सुधारने के लिए दिखावा कर रहे हैं। इस अभियान में विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी भी मौजूद रहे। इनके अलावा अतिरिक्त आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार, उपायुक्त विद्याधर नगर जोन करणी सिंह एवं निगम के अन्य अधिकारी, स्थानीय पार्षदगण सहित समिति के चैयरमेन एवं आमजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें