शुद्ध जीव और ब्रह्म का मिलन ही है रासलीला : अकिंचन - 1 News

Latest

गुरुवार, 2 जून 2022

शुद्ध जीव और ब्रह्म का मिलन ही है रासलीला : अकिंचन

 

जयपुर। हरिनाम संकीर्तन परिवार के तत्वावधान में अजमेर रोड स्थित गोपालबाड़ी में हो रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बुधवार को रासलीला पर प्रवचन हुए। व्यासपीठ से अकिंचन महाराज ने कहा कि रासलीला में साधारण स्त्री और पुरुष का मिलन नहीं था, बल्कि शुद्ध जीव और ब्रह्म का मिलन था। गोकुल की गोपियां साधारण स्त्रियां नहीं थी, वेदों के मंत्र ही गोपी बनकर आए थे। वेदों के मंत्रों ने वेदों में ईश्वर का बहुत वर्णन किया, फिर भी उन्हें ईश्वर का अनुभव नहीं हो पाया। वही वेद मंत्र ईश्वर को प्राप्त करने के लिए गोकुल में गोपी बनकर आए उन्हें ऋुति रूपा गोपी कहा गया है। कई महान ऋषि-मुनियों ने बहुत थक कर शारीरिक काम को तो नष्ट कर लिया लेकिन मन में बसे सूक्ष्म काम को नष्ट नहीं कर पाए थे। वही ऋषि मुनि मन में बसे हुए सूक्ष्म काम को नष्ट करने के लिए गोकुल में गोपी और बनकर आए उन्हें ऋषि रूपा गोपी कहा गया है।

हरिनाम संकीर्तन परिवार के प्रवक्ता कृष्ण स्वरूप बूब ने बताया कि कथा का विश्राम दो जून को भागवत सार, राम नाम महिमा और परीक्षित मोक्ष के साथ होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें