इराक में टिगरिस नदी के नीचे मिला 3,400 साल पुराना शहर? - 1 News

Latest

गुरुवार, 2 जून 2022

इराक में टिगरिस नदी के नीचे मिला 3,400 साल पुराना शहर?

 


नई दिल्ली। पुरातत्वविदों के एक इंटरनेशनल ग्रुप ने इराक के कुर्दिस्तान इलाके में 3,400 साल पुराने एक शहर का पता लगाया है । हजारों सालों पुराना ये शहर टिगरिस नदी के नीचे मिला है। पुरातत्वविदों ने हाल में इसके बारे में जानकारी साझा की हैं।

पुरातत्वविदों का कहना है कि इराक में टिगरिस नदी के नीचे से उन्हें 3,400 साल पुराने शहर के कई अवशेष मिले हैं, जिसे मित्तानी साम्राज्य ने 1475 ईसा पूर्व और 1275 ईसा पूर्व के बीच बसाया था। इस शहर की खोज टिगरिस नदी के तट पर मोसुल बांध में पानी कम होने के कारण संभव हो सकी हैं।

यहां पर मिले अवशेषों में मिट्टी-ईंट की दीवार, कई टावर, बहु-मंजिला इमारतों के साथ अन्य बड़ी संरचनाएं शामिल हैं, जो कि मित्तानी साम्राज्य के इस प्राचीन शहर को लेकर उत्सुकता पैदा करती हैं। साथ ही इस साम्राज्य के भीतर एक व्यापार केंद्र के होने की संभावना को भी बल देती हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें